नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने मध्य यूरोप के देश स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना में भारतीय दूतावास परिसर को कथित तौर पर कुछ भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित किए जाने की घटना की सोमवार को निंदा की है। सूत्रों के अनुसार कुछ खालिस्तान समर्थित तत्वों द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने इस मुद्दे पर नई दिल्ली और ल्युब्ल्याना दोनों जगह स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया है तथा इसे जोरदार ढंग से उठाया है, ताकि ऐसे निंदनीय कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि हम स्लोवेनिया के ल्युब्ल्याना स्थित अपने दूतावास परिसर को भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित किए जाने की निंदा करते हैं। यह भी प...