लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।स्लोवाक गणराज्य में भारतीयों के लिए काफी नौकरियों के अवसर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। यह जानकारी स्लोवाक गणराज्य में भारतीय राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, प्रमुख सचिव डा. एमके शन्मुगा सुंदरम सहित अन्य अधिकारियों को दी। इस पर श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टाटा कॉम्प के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएं। जिसमें स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा स्थित भारतीय दूतावास द्वारा सहायता की जाएगी।श्रम मंत्री अधिकारियों के दल के साथ महाराष्ट्र के पुणे स्थित टाटा कॉम्प के श्रम कल्याण केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों से भी बातचीत की। कई श्रमिकों ने उन्हें अनुभव साझा ...