प्रयागराज, मार्च 18 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को 'सशक्त समाज के निर्माण में महिला सशक्तीकरण की भूमिका' विषयक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णय अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फातिमा नूरी ने किया। स्मिता यादव ने प्रथम, रिया मिश्रा और प्रतिष्ठा सिंह ने संयुक्त रूप से द्वितीय, अनुष्का प्रजापति और शालिनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. काजल देब और डॉ. फातिमा नूरी ने छात्राओं को स्लोगन लेखन के गुण सिखाए। कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. रमा गुप्ता और डॉ. माधुरी राठौर उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...