गोंडा, मार्च 25 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज की ओर से एनएसएस शिविर के तीसरे दिन बुधवार को द्वितीय सत्र में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से स्वयं सेविका प्रीति वर्मा को प्रथम, प्रिया तिवारी को‌ द्वितीय, दृष्टि श्रीवास्तव एवं दीपिका को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित गांव बंगरहवा,परेड सरकार, नेवलगंज, बनकटाचार्यगंज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों को आगामी पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों से मतदान प्रक्रिया से जुड़ी हुई प्रश्नावली से पूछा और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. बीपी ...