नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल, संवाददाता। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट और एनसीसी समन्वयक गोविंद सिंह बोरा के मार्गदर्शन में भाषण, निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने विद्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। स्लोगन प्रतियोगिता में उन्नति ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय, साबिया ने तृतीय व रिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में संजना प्रथम, प्रेरणा द्वितीय, तनुजा तृतीय और अमन चतुर्थ स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में चेतना ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय, चंदन ने तृतीय, प्रियांशी एवं रो...