संभल, अगस्त 8 -- एस.एम. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को 'नशा मुक्त भारत' अभियान के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित आकर्षक और प्रेरणादायक स्लोगन लिखकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने स्लोगनों के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान राष्ट्रीय ...