स्लैब निर्माण के विवाद में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, जून 12 -- चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में स्लैब निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी आसमा पत्नी अनीस ने स्वार कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पड़ोसी सईद आलम, खुर्शीद आलम और फरीद आलम अपने मकान के सामने मुख्य मार्ग पर रैम्प अथवा स्लैब बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पहले 23 मई को घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद 2 जून को दोबारा घर में घुसकर मारपीट की गई तथा महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में भाई-बहनों को पीटा, दंपति समेत तीन पर केस बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.