कानपुर, मई 4 -- कानपुर। चकेरी में जर्जर मकान की स्लैब तोड़ने के दौरान मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब मकान का एक हिस्सा भर-भराकर जमींदोज हो गया। साथी मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। सनिगवां निवासी 27 वर्षीय साजिद मजदूरी करते थे। परिवार में मां बेगम, छोटा भाई आशिक व चार बहनें हैं। पिता शाहिद ने बताया कि बेटा साजिद रविवार को इलाकाई पिंटू के मकान में काम करने गया था। जर्जर मकान का छज्जा तोड़ने के दौरान अचानक एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और वह मलबे के नीचे दब गया। आनन-फानन साथी मजदूरों ने जैसे-तैसे उसे निकाला, फिर गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह साजिद की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि स्लैब तोड़ने के दौरान हुए हादसे में युवक की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.