लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- स्लीपर बस के कई चालान होने, टैक्स जमा न करने के बाद भी सवारियां भरकर बस फर्राटा भर रही थी। प्रवर्तन अधिकारी ने निघासन से ढखेरवा के बीच बस रुकवाई तो देखकर दंग रह गए। 130 सवारियां मिलीं। छत पर जब सामान चेक किया गया तो छत पर तीन स्कूटी लदी मिलीं। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि बस का पिछले आठ महीने से टैक्स बकाया है शीशे फूटे मिले। निघासन थाने की फोर्स, जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह और ईओ नगर पालिका को भी बुला लिया गया। सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बस सीज की गई। बस को सीज करने के बाद भौतिक सत्यापन के लिए भी लिखा गया है। यह भी पढ़ें- 62 बेटिकट यात्रियों के मामले में एआरएम बुद्ध विहार निलंबित यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग की टीम को घेरकर लाठी-डंडे से हमला यह भी पढ़ें- खुले में इंतजार को मजबूर हैं यात्री...