इटावा औरैया, जुलाई 4 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात जहरखुरानी गिरोह ने एक स्लीपर बस में सफर कर रहे पांच यात्रियों को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उनके मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान लेकर भाग गए। शनिवार सुबह बस महेवा स्थित एक होटल के सामने रुकी तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नोएडा से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस शनिवार सुबह महेवा में एक होटल के सामने यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक से जहरखुरानी में केस इसी दौरान कुछ यात्रियों ने बस के परिचालक को बताया कि बस में पांच यात्री अपनी सीटों पर अचेत अवस...