स्लीपर बस में कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश हुआ युवक, नकदी-जेवर गायब
औरैया, सितम्बर 9 -- फरीदाबाद से कानपुर देहात स्थित ससुराल जा रहा 23 वर्षीय युवक स्लीपर बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक का आरोप है कि साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसका मोबाइल, सोने की अंगूठी व चेन और पर्स में रखे 10 हजार रुपये गायब थे। बेहोशी की हालत में उसे औरैया के जालौन चौराहे पर उतार दिया गया। ससुराल वालों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। फरीदाबाद की टीटी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सोनू कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे बहवलापुर थाना मंगलपुर, कानपुर देहात स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए स्लीपर बस में सवार हुआ था। सोनू ने अस्पताल में होश आने के बाद बताया कि उसकी सीट पर एक अन्य युवक भी बैठा था। रास्ते में सहयात्री ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। सोनू का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.