झांसी, जुलाई 29 -- झांसी। झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर पारीछा पावर प्लांट के सामने इलाहाबाद से मप्र के विदिश जा रही तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में केबिन में फंसकर चालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में सवार अधिकांश लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रयागराज से डबल डेकर स्लीपर क्लास बस स्नान कराकर श्रद्धालुओं को लेकर विदिशा लेकर जा रही थी। बस को अशोक नगर निवासी इस्लाम बेग बेटा निसार बेग चला रहा था। इसके अलावा उसमें करीब 50 लोग सवार थे और गहरी नींद में सो रहे थे। रात करीब 1.30 बजे जैसे ही इस्लाम झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा पावर प्लांट के पास पहुंचा। तभी उसे झ...