फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में तीन स्लीपर बसें सीज की गयीं। इसमें एक स्लीपर बस बरेली से आ रही थी। जब उसके प्रपत्र चेक किए गए तो पाया गया कि राजस्थान में बस का पंजीयन निलंबित था। बस पर 93 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस बस को रोडवेज बस अड्डे पर सीज किया गया। एक अन्य बस बिना परमिट संचालित पाये जाने पर 58 हजार का जुर्माना किया गया। तीसरी एक अन्य स्लीपर बस पर भी 16 हजार का जुर्माना कर रोडवेज बस अड्डे पर सी किया गया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड माल ढोते तीन ट्रक सीज किए गए। उन पर 1.15 लाख का जुर्माना किया गया। बकाया कर में तीन ट्रक सीज किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...