प्रयागराज, जून 24 -- सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। ओवरलोड वाहनों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, नाबालिग चालकों की ओर से संचालित ई-रिक्शा तथा स्लीपर बसों की सघन जांच की गई। कुल 46 वाहनों का चालान किया गया। पीटीओ केकी मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्लीपर बसों की विशेष जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी एग्जिट के सामने अतिरिक्त गेट बना हुआ मिला, जबकि फाफामऊ क्षेत्र में एक अन्य स्लीपर बस में आपातकालीन निकास द्वार के सामने बेंच रखकर यात्रियों को बैठाया जा रहा था। दोनों बसों का चालान किया गया।इसके अलावा पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जबकि चार अन्य ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। 12 वाहनों पर दोषपूर्ण या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाए जाने के कारण कार्रवाई की गई। कई नाबालिग ई-रिक्शा च...