लखनऊ, अप्रैल 5 -- मोहनलालगंज फुलवरिया मोड़ पर मंगलवार की देर रात्रि तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस एक मकान व उसमें खुली एसी की दुकान में घुस गई थी। जिससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बस चालक व परिचालक गम्भीर रुप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया गया था। मकान मालिक इस्लाम मोहम्मद ने बस चालक के खिलाफ मकान क्षतिग्रस्त करने व दुकान में बस घुस जाने से वहां रखी एसी व फ्रिज खराब हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...