नई दिल्ली, अगस्त 18 -- TECNO ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन POVA 8 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में गेमिंग के साथ-साथ दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा मिलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरी का चिपसेट लगा है। POVA 8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की एक और खास बात पीछे दिया गया Alive Matrix Display है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास मौजूद इस सिस्टम में 177 अलग-अलग मिनी LED हैं, जो कॉल, मैसेज और गेमिंग जैसी अलग-अलग एक्टिविटी पर लाइट इफेक्ट दिखाती हैं। जानें POVA 8 Pro 5G की कीमत और सभी फीचर्स: भारत में Pova 8 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता भारत में Pova 8 Pro 5...