बिजनौर, अप्रैल 16 -- स्योहारा। सहारनपुर के कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद बुधवार की शाम स्योहारा पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष शेख फैसल वारसी से मुलाकात की। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। मुलाकात के बाद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। मसूद ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नोएडा में मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं, बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है, और युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं। साथ ही, महंगाई चरम पर है और शिक्षा महंगी होती जा रही है, जिससे कारोबारी भी परेशान हैं।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी फहीम उर रहमान, समाजसेवी फिरोज हैदर, नईम कुरैशी, वसीम मेंबर, फैसल हिलाल, तनवीर अहमद, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.