अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- मतदाता दिवस पर स्याल्दे में कार्यक्रम हुआ। तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने संविधान व लोकतंत्र में पूर्ण आस्था की शपथ ली। शपथ वरिष्ठ प्रशाशनिक अधिकारी दर्शन सिंह नेगी ने दिलाई। उन्होंने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाऐ रखने, स्वत्रंत निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखने की शपथ दिलाई। यहां रविन्द्र भरड़ा, रमेश किरौला, किशोर कुमार, भावना उप्रेती, सूरज उनियाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...