बिजनौर, फरवरी 15 -- चांदपुर। शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के गांव स्याऊ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शिव सेवक मंडल समिति के तत्वावधान में देवी मंदिर चांदपुर से बाबा झारखण्ड शिव मंदिर तक भव्य शिव शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेविका आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह, शिव सेवक मंडल के युवा अध्यक्ष आशीष कुमार, संरक्षक के.बी. सिंह, रविंद्र सिंह पंछी व कैलाश चंद्र ने संयुक्त रूप से भगवान शंकर व अन्य देवी-देवताओं के रूप में सजे पात्रों का तिलक कर किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे ढोल-नगाड़ों की गूंज और हवन कुंड की पवित्र अग्नि वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। कृष्ण-अर्जुन, लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, पंचमुखी हनुमान सहित शिव बारात में शामिल शिवगणों व अघोरियों की आक...