नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- भारतीय शेयर मार्केट के स्मॉल-कैप सेगमेंट में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसकी मुख्य वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में हाई से गिरावट, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत, और रिटेल इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी। 16 अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी स्मॉल-कैप 250 इंडेक्स में 13% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में केवल 8% की बढ़त रही।कौन-कौन से स्मॉल-कैप शेयर बने टॉप परफॉर्मर इस महीने कई स्मॉल-कैप शेयरों ने निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न दिया है। ओला इलेक्ट्रिक और गैलेंट जैसे शेयरों में 70% तक की उछाल आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स की 250 में से 230 से अधिक कंपनियों के शेयर अप्रैल में हरे निशान पर हैं और 175 शेयरों में 10% से अधिक की बढ़त देखी गई है। यह भी पढ़ें- ...