नोएडा, नवम्बर 14 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। यह लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियों और आंख की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों की सलाह है कि बेहद जरूरी न हो तो स्मॉग में घर से बाहर न निकले। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि रोजाना की लगभग 240 मरीजों की ओपीडी में 20 से 25 रोगी स्मॉग के चलते आंख में समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। इसमें आंख से पानी आना, जलन और चुभन मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा कि जरूरी न हो तो घर से लोग बाहर न निकले। यदि बाहर निकलते हैं तो लौटकर आंखों को साफ पानी से धोएं। ऐसा चश्मा पहन सकते हैं जो आंख को पूरी तरह से कवर रखे। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.