नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- एकतरफ गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु से देश के कई अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि दूसरी ओर दिल्ली में पलूशन से हालात बिगड़ने के संकेत नजर आ रहे हैं। दिल्ली सोमवार को स्मॉग की चादर से ढकी रही। सीजन में पहली बार दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में 324 अंक दर्ज की गई। वहीं 3 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पलूशन का स्तर गंभीर श्रेणी में यानी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो दिन 3 और 4 नवंबर को सुबह के वक्त धुंध छाने की संभावना जताई है।9 महीनों में पलूशन का सबसे खराब स्तर पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली स्मॉग की चादर से ढकी रही। सीजन में पहली बार दिल्ली की AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में एक्यूआई 324 अंक रिकॉर्ड किया गया जो बहुत खराब...