सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा। नवहट्टा थाना द्वारा 48.07 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सहरसा जिला में सूखा नशा एवं अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवहट्टा थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर डुमरा ब्रह्म स्थान के पास से 48.07 ग्राम स्मैक के साथ डुमरा निवासी आशीष कुमार वर्मा उर्फ सौरभ वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नवहट्टा थाना कांड संख्या 49/2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...