रुडकी, जून 20 -- मंगलौर। उपनिरीक्षक मंसूर अली टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। नगला इमरती फ्लाईओवर सर्विस रोड पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 20.40 ग्राम स्मैक, 25 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मोईन निवासी ग्राम पीरपुरा बताया। बताया कि वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- स्मैक व 25 हजार रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...