फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 272 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में बुधवार को एक और आरोपी को बरेली में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचानबरेली निवासी फहीम खान के रूप में हुई है। बता दें कि 28 जून की रात अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी आमिर शाह को बाईपास रोड सेक्टर 37 क्षेत्र से 272 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये के करीब आंकी गई थी। जिसकी पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसे यह स्मैक बरेली निवासी फहीम खान ने ने उपलब्ध करवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...