स्मैक बेचने जा रहे शराबी ने की दरोगा से हाथापाई
बरेली, अप्रैल 21 -- स्मैक बेचने जा रहे शराबी ने पुलिस के टोकने पर दरोगा से हाथापाई कर दी। मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी में उसके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक बरामद होने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रविवार रात सतीपुर निवासी रंजीत मौर्य सड़क किनारे खड़े होकर शराब बेच रहा था। उसी दौरान सेटेलाइट चौकी पर तैनात दरोगा वहां पहुंचा और सड़क पर शराब पीने को लेकर डांटा तो रंजीत ने दरोगा से हाथापाई शुरू कर दी। इस पर दरोगा ने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। जब रंजीत की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 22 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 10.35 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार पूछताछ में उसने बताया कि मजदूरी से कम आय होने के कारण वह स्मैक लेकर आया था और उसे बेचने शाहदाना जा रहा था। बारादरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.