भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। खानकित्ता पुल के समीप हुए ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले का खुलासा चार दिन बाद पुलिस की टीम ने कर दिया है। मामले का मुख्य आरोपी ट्रक का खलासी मो. मुख्तार आलम को पुलिस ने सबौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता पुल के पास बीते दिनों ट्रक ड्राइवर पिंटू राम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक पिंटू राम मधेपुरा का रहने वाला था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। ट्रक ड्राइवर पिंटू राम की हत्या उसके ही खलासी मो. मुख्तार आलम ने की थी। सिटी एसपी ने बताया कि हत्या की वजह स्मैक पीने को लेकर हुआ विवाद था। आरोपी मो. मुख्तार ने पिंटू राम से स्मैक के लिए पैसे मांगे लेकिन पिंटू ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.