बरेली, मार्च 21 -- शाही। गुरुवार की रात में पुलिस ने बकैनिया वीरपुर के रास्ते से इश्त्याक निवासी पश्तौर भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से। 37.49 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राजेश कुमार बैसला ने बताया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...