स्मैक तस्करों ने बदला ट्रेंड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी सहारा
पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्मैक के कारोबारियों ने इसके परिवहन के ट्रेंड को बदल लिया है। अब इसका परिवहन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए कराया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि पुलिस ने जगह-जगह चार चक्का वाहन एवं बाइक आदि की सघन जांच चल रही है। जनवरी में चम्पानगर के कुछ धंधेबाजों ने पुलिस के समक्ष इस बात के खुलासे किए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वाहन चेकिंग से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और रेल के जरिए तस्कर स्मैक को इधर से उधर करने में लगे हैं। हाल के दिनों में भी बरसोनी टॉल प्लाजा के पास 72 ग्राम स्मैक के साथ धराए महिला एवं पुरूष कारोबारी तथा दालकोला चेकपोस्ट के समीप 1.048 किलोग्राम स्मैक के साथ धराए बंगाल के कारोबारी भी बस से परिवहन करने के दौरान धराए थे।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.