मोतिहारी, मार्च 5 -- रामगढ़वा , एक संवाददाता । डीएसपी मनीष आनंद के निर्देश पर थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार के बंधुबरवा रोड स्थित एक किराएदार के घर छापेमारी कर रामगढ़वा पुलिस ने 458 ग्राम स्मैक के साथ मां और पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी थानाध्यक्ष राजीव साह के नेतृत्व में की गई जिसमें एसआइ रेणु कुमारी , एस आई मनीष कुमार , एस आई राधेश्याम यादव शामिल हैं। पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की है । थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 9 पैकेट में उक्त स्मैक को बरामद किया है। इनके पास से एक एसबीआई , एक बैंक औफ बडौदा, एक एसबीआई का शौपिंग कार्ड, एक आधार कार्ड, एक एसबीआई का पास बुक वर दो पैनकार्ड बरामद किया गया है । स्मैक तस्करों की पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी शमसीदा खातून व दिलशाद के रु...