सुपौल, जुलाई 16 -- त्रिवेणीगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड 25 में पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से 35 पुड़िया स्मैक, 48 हजार रुपये नकद सहित तस्करी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। डीआईयू सुपौल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार देर रात दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह की मौजूदगी में डपरखा निवासी उपेंद्र यादव के घर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गृहस्वामी उपेंद्र यादव और उनके पुत्र रितेश कुमार तथा वीकेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्मैक बरामदगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर तीनों आरोपियों को बुधवार जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दु...