स्मैक तस्करी मामले में आरोपी को मिली जमानत
विकासनगर, मई 27 -- एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह की अदालत से जमानत मिल गई है। मामले के अनुसार आरोपी विनय कुश, पुत्र अरुण कुमार, निवासी बलवा शामली उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी सहारनपुर को पुलिस ने 15 मई 2026 को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 6.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी की ओर से अधिवक्ता साजिद अली ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। साथ ही आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चन्द्र बहुगुणा ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए अपराध को गंभीर प्रकृति का बताया। सुनवाई के बाद नंदन सिंह ने आरोपी को जमानत दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.