कटिहार, जनवरी 29 -- फलका। एक संवाददाता बीते मंगलवार को फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में अचानक तीन वाहन पर सवार करीब एक दर्जन युवक आ धमके और गांव निवासी मो. आशिक को जबरन पकड़ व घसीटते हुए वाहन पर बैठा कर अपहरण करने का प्रयास करने लगे। तभी स्थानीय ग्रामीण ने घेर लिया। ग्रामीणों द्वारा हंगामे करने के बाद तीनों वाहन लेकर भागने में सफल रहे। जबकि अपहरण करने आये नीतीश मानसी खगड़िया निवासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फलका पुलिस ने दोनों युवक को थाना ले आये। दोनों युवक से फलका पुलिस ने गहन पूछताछ किया। जिसमें आरोपी युवक का कहना था कि कुछ माह पूर्व गलती से 89 हजार रुपये फुलडोभी निवासी मो. आशिक के खाते में आ गया था, उसी पैसे को लेने हम आये थे। जबकि आशिक...