गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के पास से स्मैक की 1170 पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं दिल्ली के न्यू सीमापुरी की रहने वाली हैं। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक तिरेंद्र कुमार सोमवार को पुलिस टीम के साथ सिविल लाइन के हिंदनगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग और संदिग्धों की तलाश के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चिपियाना फाटक की ओर से दो महिलाएं थैले लेकर आ रही हैं, जिनमें स्मैक होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को रोका और उनके थैलों की तलाशी ली तो उनमें स्मैक की पुड़िया बरामद हुईं। एसीपी के मुताबिक महिलाओं की प...