हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुरा में पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी बाइक जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 14 नवंबर की शाम राजपुरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण गिरी और टीम गश्त पर थी। तभी राजपुरा से गौला नदी की ओर जा रहे ब्लाक से 200 मीटर आगे एक व्यक्ति बाइक के पास खड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही वह बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। पकड़कर जांच की गई तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई। कोतवाल अमर चन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय सूरज कुमार निवासी वार्ड नंबर-13, राजपुरा ने बताया कि स्मैक सागर निवासी राजपुरा से खरीदी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...