रुद्रपुर, फरवरी 7 -- सितारगंज। शक्तिफार्म में पुलिस ने 11.80 ग्राम स्मैक के साथ युवती को गिरफ्तार किया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट के अनुसार वह एसआई बबीता टम्टा और पुलिस टीम के साथ शुक्रवार शाम गश्त पर थे। पिपलिया गांव के पास दुकान के बाहर एक युवती को घेरकर कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस दुकान पर पहुंची तो लोग खेतों में भाग गए। युवती ने अपना नाम सीमा कौर पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू निवासी ग्राम पिपलिया बताया। उसके पास 11.80 ग्राम स्मैक और 5700 रुपये बरामद हुए। युवती ने बताया कि वह स्मैक बेच रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...