बरेली, मई 11 -- बारादरी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विकास मीरगंज के गांव कर्मपुर का रहने वाला है। उसे डोहरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया और तलाशी में 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक खरीदकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने सगे भाईयों से बरामद की 101 ग्राम स्मैक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...