शामली, मार्च 17 -- कैराना। मंगलवार को पुलिस बंद पड़ी हसन स्टील फैक्ट्री के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला को रोक कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 69 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम रिहाना निवासी मोहल्ला इस्लामनगर बताया। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह आसपास में घूमकर स्मैक बेचने का काम करती है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। टीकाकरण अभियान किया शुरूकैराना। मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा नेता अनिल चौहान ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल चौहान ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपनी बेटियों को टीकाकरण करने की अपील की। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.