रुडकी, मार्च 12 -- पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.92 ग्राम स्मैक और 2920 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक विशाखा असवाल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान रहमतपुर की नई कॉलोनी में सत्यापन के लिए पहुंचने पर एक महिला पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना उर्फ शबनम निवासी नई कॉलोनी रहमतपुर बताया। उसने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए वह स्मैक खरीदकर नशा करने वालों को बेचती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.