बेगुसराय, मार्च 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने मधुरापुर दक्षिण टोले से 7.5 ग्राम स्मैक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार बदमाश अभय कुमार घुंघरू को जेल भेज दिया गया। लगातार सूचना मिल रही थी कि मधुरापुर दक्षिण टोले में नशा का धंधा करने वाले कुछ युवकों का जमघट रहता है। इसको लेकर कई बार छापेमारी भी की गई लेकिन शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ कारोबारी स्मैक की खरीद बिक्री कर रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही धंधे में लगे युवक भागने लगे लेकिन अभय कुमार घुंघरू को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार घुंघरू पेशेवर अपराधी है। उसके विरूद्ध दर्जनों मामले तेघड़ा थाना में दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...