देहरादून, जुलाई 3 -- गोपेश्वर । चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक‌ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया‌ थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। उसके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ एवं तलाशी के दौरान युवक की पहचान मयंक भट्ट निवासी ग्राम चमशील के रूप में हुई। ‌पुलिस ने बताया युवक की‌ तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।स्मैक की बरामदगी के आधार पर पकड़े गए‌ आरोपी युवक के विरुद्ध थाना पोख...