स्मैक के साथ पटेलनगर पुलिस ने दबोचा तस्कर
देहरादून, अप्रैल 30 -- पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 26.80 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी सीज कर दिया गया है। पटेलनगर कोतवाली इंचार्ज विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार देर शाम लाल पुल के पास सहारनपुर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका। वाहन की तलाशी ली गई तो चालक के पास से 26.80 ग्राम स्मैक और इसे तौलने के लिए रखा गया एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पारितोष मनचंदा (35 वर्ष) निवासी बहुगुणा कॉलोनी, अजबपुर खुर्द, थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से उसे नशा उपलब्ध कराने और खरीदने वालों की जानकारी जुटाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.