पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाली तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से से स्मैक बरामद हुई। साथी बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। सोमवार को थाना हजारा पुलिस और एसएसबी बार्डर पर पिलर संख्या 782/ 7 के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक से आते दिखाई दिए। बाइक पर बैठा एक युवक कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वीर बहादुर धामी पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव गाऊजी थाना महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और फरार हुआ उसका साथी वलवीर उर्फ वीरु निवासी टाटरगंज स्मैक को ब्रिकी कर ...