रुडकी, मार्च 14 -- पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के पास से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। कार्रवाई में आर्मी इंटेलिजेंस का सहयोग रहा है। रुड़की कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि उप निरीक्षक मोहन कठैत ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देररात गश्त के दौरान एक बाइक को रोककर जांच की। बाइक सवार दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर और अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा के पास से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी दीपांकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम, गुंडा एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अनिकेत के खिलाफ पूर्व में लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.