बांका, जून 25 -- बांका, एक संवाददाता।। बांका थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रैनीया गांव निवासी शुभम कुमार (पिता- सत्येंद्र सिंह) तथा रीगा गांव निवासी अमित कुमार उर्फ छोटू (पिता- पंचानंद साह) के रूप में हुई है। दोनों बांका थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 09 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। जब्त स्मैक का कुल वजन लगभग 1.8 ग्राम बताया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा इस मामले में बांका थाना कांड संख्या 350/26 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनिय...