मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों भाइयों को पूछताछ के बाद सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। रामदयालु निवासी अमित कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ पुलिस के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि सोमवार शाम रामदयालु में छापेमारी कर दोनों स्मैक धंधेबाजों को पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर स्मैक भी जब्त की गई थी। थानेदार ने बताया कि दोनों से पूछताछ में स्मैक के धंधे से जुड़े कई अन्य धंधेबाजों के नाम सामने आए हैं। सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...