रामनगर, मई 16 -- रामनगर। पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की चैकिंग के दौरान रामनगर पुलिस ने आरोपी नईम पुत्र शराफत हुसैन निवासी फौजी कालोनी पूछडी रामनगर को फौजी कालोनी पूछडी से 10.17 ग्राम स्मैक कै साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- 6.28 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- हरबर्टपुर में 6.28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...