हाजीपुर, मई 10 -- राजापाकर। थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी टोले में आम के बगीचा से थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने अपनी टीम के पदाधिकारी व सुरक्षा बलों के साथ 12.68 ग्राम कोटा स्मैक के साथ जयप्रकाश राय उर्फ जट्टू पिता मिथिलेश राय को रविवार को शाम 4 बजे आम के बगीचे से गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार किया है। स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी को थाना लाया गया कागजी प्रक्रिया पूरी कर कल हिरासत में भेजा जाएगा जेल।

आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति इस संबंध में सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश राय उर्फ जटु अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है .पिस्टल रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है वही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जयप्रकाश राय राजापाकर दक्षिणी पंचायत के घाघरा नदी पुल के किनारे आम के बगीचे में एक डिब्बा में कोटा मादक द्रव का कै...