भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया। निज संवाददाता। शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में युवक के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...