बेगुसराय, मार्च 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय जिला में अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर तेघड़ा थानान्तर्गत दनियालपुर टोला के पास से स्मैक का धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दनियालपुर निवासी मनोज चौधरी का पुत्र विवेका कुमार को 11.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि स्मैक एवं अन्य नशीला पदार्थ का कारोबार को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...